फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्राइसिटी में होगा छठा स्वर्गीय रमा अत्रे मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
13 से 19 जनवरी 2026 तक पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में दिखेगा महिला क्रिकेट का रोमांच
विज्ञापन

50 ओवर के मैच, सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में मुकाबले
बीसीसीआई के राज्य स्तरीय अंपायर और अधिकारी रहेंगे तैनात

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वर्गीय रमा अत्रे मेमोरियल महिला (सीनियर) एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण 13 से 19 जनवरी 2026 तक ट्राइसिटी में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ के मैदानों में खेले जाएंगे, जहां महिला क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
छठे संस्करण के आयोजन सचिव सुशील कपूर ने बताया कि इस सीनियर महिला एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और यूनियन टेरिटरी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ की कुल छह टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच 50 ओवर के होंगे, जो सफेद क्रिकेट गेंदों और रंगीन ड्रेस में खेले जाएंगे। मुकाबलों के संचालन के लिए बीसीसीआई के राज्य स्तरीय अंपायर और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। टूर्नामेंट में शामिल छह टीमों को दो पूल में विभाजित किया जाएगा। लीग चरण के बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें