मुस्तफा के घर सुरक्षा मे तैनात पुलिस कर्मियों, ड्राइवर और नौकरों से पूछताछ की गई। इनमें कुल 9 लोग शामिल हैं। मकान लेने की पृष्ठभूमि और किराए की शर्तें अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। लैपटॉप को जांच लैब भेजा गया है ताकि यह पता लग सके कि लैपटॉप मृतक का है या किसी अन्य व्यक्ति का। जानकारी के अनुसार इस मकान की जांच का उद्देश्य साक्ष्य एकत्रित किए जाना था। लैपटॉप मिलने को अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके भीतर समय, संदेश, ई-मेल व अन्य डिजिटल ट्रैक मौजूद हो सकते हैं जो मृतक की मौत के कारण व साजिश के एंगल में सहायक हो सकते हैं।