फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को जनता ने जवाब दिया : हरजोत बैंस<bha>;</bha> भज्जी का पलटवार- चमचों से सही जानकारी लेनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संगरूर के दिड़बा हलके के गांव तुरबंजारा में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब के कैबिनेट शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री बैंस ने एक पोस्ट साझा कर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और मनप्रीत बादल मौकापरस्त राजनीति कर रहे थे। बैंस के अनुसार, ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं का भारी विरोध किया और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने इसे जनता का कड़ा जवाब बताया।
हरभजन सिंह ने बैंस की पोस्ट पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने लिखा कि आप नेता को अपने तथ्य सही करने चाहिए। भज्जी ने कहा कि उन्हें अपने उन चमचों से सही जानकारी लेनी चाहिए जो परिवार से मिलने गए थे। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हमला ग्रामीणों ने नहीं, बल्कि आप नेताओं ने किया था।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की चुनौती :
प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप नेताओं के नैरेटिव को गलत बताया। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को घटना के बाद आप नेता यह फैला रहे थे कि भाजपा नेताओं को खदेड़ दिया गया। ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि सभी नेता गुलजार सिंह के परिजनों से मिले थे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। ढिल्लों ने आप नेताओं को चुनौती दी कि वे गुलजार के घर जाकर उनके बेटों से बात करें।

नशे के खिलाफ मामले :
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस मामले को संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह ने नशे से संबंधित सवाल पूछा था। उस पर इतना दबाव बनाया गया कि उसने वायरल वीडियो में जिम्मेदारों का नाम लेकर आत्महत्या कर ली। जाखड़ ने संगरूर के शेरों गांव के मोहनजीत सिंह का भी जिक्र किया। मोहनजीत को नशे के विरुद्ध काला झंडा दिखाने पर यातनाएं दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें