फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल नितिन कुमार की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई है। सेक्टर-20 पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रीन वैली विलेज घाटीवाला धर्मपुर पिंजौर निवासी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा नितिन कुमार ग्लोसाइन बोर्ड (प्रिंटिंग) का काम वीआईपी रोड जीरकपुर में दो साल से कर रहा था। दो नवंबर को नितिन कुमार विश्वकर्मा पूजा के लिए वीआईपी रोड जीरकपुर स्थित अपने ऑफिस गया था। पूजा करने के बाद वह बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित नाके पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। नितिन कुमार के सिर, छाती सहित शरीर अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उसको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान पीजीआई में तीन नवंबर की देर रात उसकी मौत हो गई। सेक्टर-20 थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें