फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले, पीड़ितों का आंकड़ा 1200 तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में सोमवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। इस प्रकार डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या 1200 पहुंच गई है। ओपीडी में बुखार और डेंगू प्रभावित मरीज लगातार आ रहे हैं। अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि लोगों को डेंगू से बचाव के लिए शरीर ढककर कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन

डेंगू के मामले आने के बाद पीड़ितों के घरों में फॉगिंग की गई है। उन्होंने कहा कि लोग तनिक भी असावधानी नहीं बरतें। अगर बुखार आता है तो उन्हें अस्पताल और डॉक्टर की सलाह के बाद दवा लेनी चाहिए। घर के आसपास पानी जमा हो रहा है तो लोगों को उसमें काला तेल डाल देना चाहिए। दवाई का छिड़काव नहीं होने के कारण अर्बन सेक्टर में डेंगू के मच्छर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें