फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन स्टेज पर सजेगा रामलीला का भव्य दरबार, 221 फुट के रावण का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 9 से 20 अक्टूबर तक 46वीं भव्य रामलीला का मंचन होगा। इस बार रामलीला में परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का समावेश किया गया है। भव्य सेट, आकर्षक लाइट इफेक्ट और नए दृश्यों के जरिए दर्शकों को अलग अनुभव देने की तैयारी है। रामलीला का मंचन तीन स्टेज पर किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में एक दृश्य से दूसरे दृश्य के बीच का अंतराल कम होगा और मंचन लगातार चलता रहेगा। यह जानकारी सेक्टर-5 स्थित कोव होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा ने दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक के जरिए प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
12 अक्टूबर को पांच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। वहीं, दशहरे के दिन 20 अक्टूबर को शालीमार ग्राउंड में 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर एआई आधारित प्रचार अभियान भी चलाया गया है। इससे कई नए कलाकार रामलीला से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें