फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनाज मंडी का शेड अधिकारियों की लापरवाही के कारण पार्किंग स्थल में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। अनाज मंडी कालका में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया शेड संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया हैं। शेड के नीचे हर समय निजी स्कूल की बसों सहित ट्रक व निजी वाहन खड़े रहते हैं। शेड का निर्माण मार्केटिंग कमेटी द्वारा 68.33 लाख की लागत से किया गया था। इस शेड की लंबाई 120 फीट तथा चौड़ाई 60 फीट है। यह शेड ए-शेप में बना हुआ है।
विज्ञापन

संबधित अधिकारियों ने अनुसार इस शेड का इस्तेमाल केवल आढ़ती कर सकते हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ ओर ही हैं। नियम के हिसाब से यहां पर प्राइवेट गाड़िया नहीं खड़ी की जा सकती है लेकिन फिर भी नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। नाम न छापने पर मंडी के कुछ दुकानदारों ने बताया कि अक्सर शेड के नीचे खड़े होने वाले वाहनों में कुछ लोग बैठ कर शराब को सेवन भी करते नजर आते हैं।




ट्रांसपोर्ट नगर बना दिया

- अनाज मंडी के शेड के नीचे अवैध रूप से खड़ी होने वाली प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग ने आढ़तियों की परेशानी बढ़ा रखी है। स्कूल के प्राइवेट बस चालकों, ट्रक ड्राइवरों एवं अन्य वाहन चालकों ने इसे ट्रांसपोर्ट नगर बना कर रख दिया है। - रोशन चौधरी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन



-



पार्किंग जोन में तब्दील
यह शेड अनदेखी के चलते पार्किंग जोन में तब्दील हो गया है। इतना ही नहीं रात के समय असामाजिक तत्व यहां पर डेरा बनाकर शराब इत्यादि का सेवन भी करते नजर आते हैं। रजकुमार शेरवाल, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें