फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, 32 टीमें लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। महर्षि कश्यप क्लब भरेली की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो रहा है। सभी लीग मैच शनिवार को खेले जाएंगे और रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अंबाला, मोहाली, पंचकूला तथा नारायणगढ़ की 32 टीमें भाग लेंगी। 20-20 ओवरों के होने वाले सभी मैच शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड भरेली में खेले जाएंगे। संयोजक बलजिंदर, गुरप्रीत, लखविंदर, हरदीप सिंह ने बताया कि मैच में प्रथम आने वाली टीम को क्लब की ओर से 25000 रुपये तथा रनरअप टीम को 15000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 3100 रुपये, बेस्ट गेंदबाज तथा बेस्ट बल्लेबाज को 1500 रुपये और मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस नॉकआउट टूर्नामेंट में अगर कोई टीम एक मैच भी हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें