फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में नौ दिन गूंजेगी गरबा-डांडिया की धूम, 11 अक्टूबर को प्रवेश निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में पहली बार बड़े स्तर पर नौ दिवसीय गरबा और डांडिया उत्सव आयोजित किया जाएगा। श्री रतनलाल कटारिया सेवा ट्रस्ट और होटल पल्लवी ग्रैंड की ओर से 11 से 19 अक्तूबर तक होने वाले उत्सव का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी करेंगी। पहले दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित उत्सव की थीम नशे से दूर अपनी सनातन संस्कृति के साथ रखी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गरबा और डांडिया सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। महापौर श्याम लाल बंसल और शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर ने भी इसे सांस्कृतिक एकता की पहल बताया। आयोजकों ने परिवारों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने और ट्राईसिटी के लोगों से पारंपरिक परिधानों में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें