फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका विधानसभा क्षेत्र में 544 करोड़ के विकास कार्यों को गति: शक्ति रानी शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कालका विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और ग्रामीण व शहरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े करीब 544 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण सामने आया है। विधायक शक्ति रानी शर्मा के अनुसार नायब सरकार के दो वर्ष के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें रायपुररानी और कालका में सड़कों के निर्माण व सुधार के 199 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण विकास के 698 कार्य पूरे किए हैं। इन पर करीब 38.03 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सिंचाई विभाग के 10.62 करोड़ और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 25.21 करोड़ रुपये के कार्यों का भी विवरण दिया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 150.26 करोड़ रुपये के कार्यों में से 95.61 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं, जबकि 54.65 करोड़ के कार्य जारी हैं। नगर परिषद कालका के 43.76 करोड़ रुपये के कार्यों में 16.73 करोड़ के काम पूरे और 27.03 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। इनमें सड़कें, गलियां, पेवर ब्लॉक, शेड, चारदीवारी और बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत शामिल है।
विज्ञापन

मंडी बोर्ड के 38.92 करोड़ रुपये के कार्यों में 23.42 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं और 15.50 करोड़ के कार्य जारी हैं। इसके अलावा हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें