फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में 48 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 178 है, चार मरीज अस्पताल में जबकि अन्य घरों में ही आइसोलेट हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना करीब 50 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। रविवार को भी 48 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 41 मरीज शामिल हैं, जबकि सात मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 178 है। चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 174 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 450 लोगों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45208 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44615 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना से अब तक 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 634108 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.8 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के किशोरों का 88.5 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें