फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कांटे के जिले में चल रहा खनन का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस और प्रशासन के लाख दावे के बाद भी जिले में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया इस कार्य को अंजाम विभागीय अधिकारियों की मिली-भगत से दे रहा है और सरकार को प्रतिदिन लाखों का चूना लगा रहा है। खनन विभाग के नियमों के मुताबिक खनन कारोबारी को सबसे पहले मौके पर कांटा लगाना होता है, जिससे टिप्पर में लोड होने वाले ग्रेवर को तोड़ा जा सके लेकिन माफिया कांटे का फाउंडेशन बनाकर छोड़ देता है, ताकि मौके पर निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों की आंखों में धूल झोंका जा सके।
विज्ञापन

किसी भी खनन साइट पर कांटा न लगा होने के कारण टिप्परों में ग्रेवर को क्षमता से अधिक लोड किया जाता है। इसके अलावा नियम के मुताबिक ग्रेवर से लोड होकर निकलने वाले टिप्पर को बिल काटकर दी जाती है, जिससे विभाग को पता चलता है कि कितने टिप्पर माल को लोड करके निकले हैं। लेकिन मोटी कमाई करने के लिए खनन माफिया एक ही बिल पर कई टिप्पर को मौके से निकाल देते हैं। यदि कोई स्टोन क्रेशर संचालक या फिर कोई खरीदार एक पर्ची सारा दिन माल लेकर जाता है तो उसे 15 रुपये सैकड़े के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है और यदि कोई हर चक्कर पर पर्ची लेता है तो उसे 17 रुपये सैकड़े के हिसाब से देना पड़ता है।
खनन करने वाले पर तत्काल करें कार्रवाई : डीसी
उधर, अवैध खनन को रोकने के लिए डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सख्ती से निपटने के लिए कहा है। डीसी ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन का कारोबार नहीं होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की खनन के संबंध में शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें