पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने सोमवार को दो अवैध कट्टे और एक कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ शम्मी निवासी गांव मौली के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 एएसआई नीरज ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी संदीप मौली गांव वाले रास्ते पर किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सूचना के आधार पर बताई गई पहचान के अनुसार युवक को टीम ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान युवक से दो अवैध देसी कट्टे और एक कारतूस और एक कारतूस का खोल बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।