फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते: कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान के साथ तब तक व्यापार करने का सवाल ही नहीं उठता, जब तक वह आतंकवाद को फंडिंग और सीमा पर हमारे सिपाहियों को मारना बंद नहीं करता।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कैप्टन ने पंजाब में सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कई आतंकवादी समूहों के स्लीपर सेल सरगर्म हैं और वे पंजाब में माहौल बिगाड़ने के लिए आईएसआई की मदद कर रहे हैं। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से सीमा पार कर बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद की घुसपैठ होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं के नोटिस में आया यह सिर्फ एक मामला है और हम इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या कुछ उनकी आंखों से बचकर निकल गया। उन्होंने हैरानी जताई कि पंजाब सरकार लगातार सुरक्षा के मुद्दे पर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है।
कैप्टन ने हाल ही में श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश है और राज्य में शांति का वातावरण बिगाड़ सकती है। आईएसआई जैसी कई विदेशी एजेंसियां कई अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों के स्लीपर सेलों के सहयोग से सरगर्म हैं, जो ऐसी स्थिति बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा नीति में बदलाव के साथ चीन और पाकिस्तान एक साथ आ चुके हैं, जो लगभग एक देश बन चुके हैं। ऐसे में भारत को और अलर्ट रहने की जरूरत है। पंजाब की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर राज्य को अब और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें