फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बता लॉटरी का झांसा देकर ठगे नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक महिला को सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बताकर लॉटरी निकलने के नाम पर करीब नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 निवासी महिला चंदर उषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक केबीसी ग्रुप ज्वाइन कर रखा था। ग्रुप की ओर से फेसबुक पर कई पोस्ट डाला जाता था। उसी में से एक पोस्ट पर महिला ने कमेंट कर दिया और कमेंट करने के बाद महिला को एक व्हाट्सएप लिंक केबीसी ग्रुप की ओर से मैसेज किया गया। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो उनकी बात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई और उसने लॉटरी जीतने के बारे में बताया। उसने महिला को कुलदीप कुमार नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर देते हुए उससे बात करने को कहा। महिला ने कुलदीप से बात की उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने महिला को केबीसी में निकले हुए 25 लाख की लॉटरी और 5 लाख रुपये का बोनस दिलवाने को कहा। साथ ही उसने महिला को एक मोबाइल नंबर देते हुए उस पर बात करने को कहा। महिला ने दिए गए नंबर बात की तो दूसरे तरफ से एक महिला ने खुद को रिजर्व बैंक की अधिकारी बताते हुए पीड़ित महिला से बैंक खाते की डिटेल मांगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अपने बैंक से संबंधित पूरी जानकारी दे दी। यहां तक कि शिकायतकर्ता के मोबाइल पर आया ओटीपी भी उसने शेयर कर दिया। इसके बाद एम मई को 50 हजार, दो मई को छह ट्रांजेक्शन में नौ लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला के बैंक खाते से करीब नौ लाख रुपये निकलने के बाद उसने बैंक में फोन कर अपना बैंक खाता ब्लॉक करवाया और मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें