फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गृह क्लेश से तंग आकर घर से गई किशोरी आगरा से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गृह क्लेश के कारण तनाव में परेशान होकर घर से लापता 13 साल की किशोरी को पंचकूला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में की गई है। जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जांच में सामने आया कि बच्ची अपने माता-पिता के बीच हो रहे झगड़ों से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी तनाव के चलते वह घर छोड़कर अकेले ट्रेन से आगरा पहुंच गई थी।
विज्ञापन







डीसीपी ने बताया कि सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर दीदार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल ट्रेसिंग और तकनीकी सहायता के माध्यम से लगातार नाबालिग लड़की की तलाश की और 23 जुलाई को आगरा से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। इस ऑपरेशन में एएसआई अशोक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें