फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डांट पड़ने के बाद घर से निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ावाला से 15 वर्षीय छात्रा बिना बताए गई, भाई का मोबाइल भी साथ ले गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मढ़ावाला पुलिस चौकी क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। डांट पड़ने के बाद नाराज होकर किशोरी घर से बिना बताए चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में मढ़ावाला में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता है। उसकी सबसे छोटी बेटी करीब 15 वर्ष की है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसे डांट पड़ी थी, जिसके बाद वह नाराज चल रही थी। शिकायत के अनुसार, एक जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह अपने भाई का मोबाइल फोन भी साथ ले गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें