फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्ट्रीट वेंडर्स और डिलीवरी बॉय का होगा पुलिस सत्यापन, यूनिक नंबर से होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की पहल, सीसीटीवी और गश्त बढ़ाने पर भी जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पंचकूला पुलिस स्ट्रीट वेंडर्स और डिलीवरी बॉय का चरणबद्ध पुलिस सत्यापन कराएगी। सत्यापन के बाद उनकी रेहड़ियों और वाहनों पर पहचान के लिए यूनिक नंबर अंकित किए जाएंगे। यह निर्णय पुलिस आयुक्त पंकज नैन की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वैध तरीके से रोजगार करने का अधिकार है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत सभी डिलीवरी बॉय का भी पुलिस सत्यापन कराया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन

बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भिक्षावृत्ति मुक्त पंचकूला, क्राइम एंड अतिक्रमण मुक्त अभियान तथा वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल की सराहना की। साथ ही इन अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए के सहयोग से कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि माजरी चौक पर लगाए गए बैरिकेड्स को फिलहाल परीक्षण के तौर पर हटाया जाएगा। इसके बाद यातायात व्यवस्था का आकलन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित पंचकूला के निर्माण में पुलिस और समाज की साझेदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी रविवार को शाम चार बजे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधियों की संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें