फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज उत्सव में जमकर झूमीं महिलाएं, रैंप वॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए

विज्ञापन
हरियाली तीज कार्यक्रम में सज-धजकर पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हल्की हल्की फुहार है, ये सावन की बहार है, संग पिया के झूलें आओ, आज हरियाली तीज का त्योहार है। ऐसी कुछ बोलियों पर महिलाएं आज झूमती नजर आई। रंग बिरंगे कपड़ों में सजी महिलाएं बहुत ही सुंदर लग रही थी। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। मौका था हरियाली तीज कार्यक्रम का। होटल वासात में आयोजित तीज सेलिब्रेशन में महिलाओं के लिये झूला झूलने, विभिन्न गेम्स, खाने पीने एवं आकर्षक गिफ्ट की व्यवस्था की गई थी। समारोह के दौरान महिलाओं ने रैंप वॉक किया, सुंदर मेहंदी लगवाई, झूला झूल और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर रुबी गर्ग, गीत, मीनाक्षी सहित अन्य महिलाओं ने विभिन्न गानों पर अपनी परफार्मेंस दी।
विज्ञापन

आयोजक अंजू महेंदी रत्ता, तान्शी महेंदी रत्ता ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में तीज का विशेष उत्साह महिलाओं में होता है। हिंदू धर्म में इस तीज का बेहद महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए हरियाली तीज का उपवास करती हैं। हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें