पंचकूला। रायपुररानी-मोरनी रोड पर शनिवार दोपहर मानकट बरागांव के बस स्टॉप के पास पानीपत के दो युवकों की मोटर साइकिल एक डम्पर में घुस गई। हादसे जितेंद्र और पवन कुमार को चोटें आई हैं। जितेंद्र को ज्यादा चोट आने के कारण पंचकूला सैक्टर-6 स्थित अस्पताल ंरैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नदी की तरफ से डंपर निकल रहा था और मोटरसाइकिल पर जितेंद्र और पवन त्रिलोकपुर की तरफ से रायपुररानी की तरफ आ रहे थे और अचानक से हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।