फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होवा के प्रधान बने सुभाष शर्मा, परवीन गुगलानी महासचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस, सफाई, जलभराव और सड़कों की बदहाली के मुद्दे उठाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) के वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव में सुभाष शर्मा को प्रधान और परवीन गुगलानी को महासचिव चुना गया। करीब 40 वर्ष पुरानी संस्था की 42 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। नवनिर्वाचित टीम ने सेक्टर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया।
पहली बैठक में उठीं समस्याएं

होवा की पहली बैठक 26 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें सफाई व्यवस्था, बी और सी रोड पर अव्यवस्थित पार्किंग, जलभराव, सीवरेज ब्लॉक होने और सड़कों पर गड्ढों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने इनके स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


होवा के चेयरमैन एवं वार्ड-4 के पार्षद भारत हितैषी ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भारत हितैषी को चेयरमैन, एसके शर्मा को मुख्य संरक्षक, प्रेम लाल गुप्ता को मुख्य मार्गदर्शक और जीडी बत्रा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। सुभाष भारद्वाज मुख्य सलाहकार, अमित गुप्ता, एनके खोसला और एसपी विज उपप्रधान चुने गए। तरसेम गर्ग को कोषाध्यक्ष, रवीश गौतम को सचिव, डीएन मोंगा को संयुक्त सचिव, शिव कुमार वर्मा को सह सचिव और केसी त्रिपाठी को ऑडिटर बनाया गया।
विज्ञापन


संरक्षक मंडल में हरीश साहनी, एनआर शर्मा, राकेश कालिया, बाबू दलजीत सिंह, अशोक आहूजा और संजय आहूजा शामिल हैं। सलाहकार मंडल में ब्रिज लाल जैन, एनके मित्तल, डॉ. दलीप कुमार, ठाकुर मेहर सिंह, इकबाल कृष्ण भसीन और अरुण बंसल को शामिल किया गया। टीम ने निवासियों के सहयोग से सेक्टर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें