लिटरा हेरिटेज स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामगढ़। लिटरा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट में करवा चौथ के पावन पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने इंडो-अरबी, पारंपरिक मारवाड़ी, अरेबिक और आधुनिक पैटर्न की आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाईं। निर्णायक मंडल ने डिजाइनों की स्वच्छता, बारीकी और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता सिंगला ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।