फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्पोर्ट्स काॅलेज में एयरफोर्स का पेपर देने पहुंचे विद्यार्थियों की बड़ी मुश्किल निकली रात

Wed, 27 Aug 2025 11:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। एयरफोर्स में अपना भविष्य तलाशने की उम्मीद से जालंधर के स्पोर्ट्स काॅलेज में एयरफोर्स का पेपर देने पहुंचे विद्यार्थियों की हालत खराब हो गई। अलग अलग राज्यों से जालंधर पहुंचे इन विद्यार्थियों को न तो रहने का ठिकाना मिला व न ही खाने पीने की कोई व्यवस्था दिखाई दी। हालात यह बने कि यह विद्यार्थी देर रात तक इधर-उधर भटकते रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि वह इतनी दूर से पेपर देने पहुंचे है, लेकिन उनके ठहरने व खाने पीने का कोई प्रबंध न होने के चलते वह काफी परेशान हुए हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि वह एयरफोर्स का पेपर देने के लिए शाम को ही यहां पहुंच गए थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि प्रबंधकों की ओर से किसी भी तरह का कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
इन विद्यार्थियों को सड़कों पर बैठे देखकर स्पोर्ट्स काॅलेज के नजदीक लगते इलाके मिठ्ठू बस्ती के लोग इन विद्याथियों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क पर बैठने का कारण पूछा तो विद्यार्थियों ने अपना हाल बताया। इसके बाद इलाके के लोगों ने विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने का प्रबंध करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लावासी परमजीत सिंह ने बताया कि जम्मू, हिमाचल, हरियाणा के विद्यार्थी दोपहर से आना शुरू हो चुके थे। विद्यार्थियों से बातचीत की तो पता चला कि उनके रहने का कोई प्रबंध नहीं है। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के साथ बात करके विद्यार्थियों के रहने व खाने पीने का प्रबंध किया गया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से अपील करते कहा कि अगर विद्यार्थियों को ऐसे किसी भी तरह के पेपर के लिए बुलाया जाता है तो बच्चों के रहने का प्रबंध भी जरूर करवाया जाए, ताकि विद्यार्थी इधर-उधर न भटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें