संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार एवं नवगठित शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने छह सितंबर को पार्टी के स्टेट डेलीगेट्स की बैठक श्री आनंदपुर साहिब में बुलाई है। बैठक में पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से चुने गए डेलीगेट्स भी हिस्सा लेंगे।
पार्टी प्रधान चाहते हैं कि पार्टी के संविधान के अनुसार वर्किंग कमेटी का चुनाव और कुछ अन्य अहम निर्णय जनरल स्टेट डेलीगेट्स की बैठक में ही लिए जाएं। सभी डेलीगेट्स की राय जानने के लिए स्टेट जनरल डेलीगेट्स की बैठक बुलाई गई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।