पंचकूला। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1, पंचकूला के महिला अध्ययन एवं विकास सेल की ओर से प्रिंसिपल डॉ. शैलजा छाबड़ा के संरक्षण में इंटरव्यू स्किल्स पर एक लेक्चर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्या डॉ. अपराजिता ने की। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सेल की प्रोफेसर सुमन, डॉ. शीतल ग्रोवर और प्रोफेसर अनु उपस्थित रहीं, मंच संचालन डाॅ. ज्योत्सना ने किया। इस लेक्चर में मुख्य अतिथि के रूप में बेनू राव ने शिरकत की और उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
बेनू राव ने बताया कि इंटरव्यू स्किल्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इंटरव्यू जो कि नौकरी पाने के लिए आवश्यक है और कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है, इंटरव्यू स्किल्स के बारे में जानें कि एक सफल इंटरव्यू के लिए तैयारी और योजना कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की तैयारी में कई चीजें शामिल होती हैं, जैसे कि अपने बारे में जानकारी देना, अपने काैशल और अनुभवों को उजागर करना, सही तरीके से कपड़े पहनना, व्यवस्थित दिखना आदि। इंटरव्यू के दौरान संचार कौशल बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कैसे अपने शब्दों का चयन करना, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना है और आत्मविश्वास के साथ बोलना एक सफल इंटरव्यू के लिए आवश्यक है।
प्राचार्या उप प्राचार्य डॉ. अपराजिता ने महिला विकास सेल की प्रभारी कुसुम रानी को भविष्य में ऐसे और आयोजन करने के लिए कहा। उनका कहना है कि इस तरह के लेक्चर और जानकारी जो भविष्य के लिए सहायक हैं, उनका आयोजन होना चाहिए।