पिंजौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका के बिटना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी है।प्रधानाचार्य मनदीप ने बताया कि जो आवेदक किसी कारणवश अभी तक दाखिला प्रकिया में भाग नहीं ले पाए थे, वह अपना दाखिला फॉर्म ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट पर भर सकते हैं। फॉर्म भरने की सुविधा संस्थान में भी निशुल्क उपलब्ध है।