पंचकूला। मास्क का प्रयोग ना करने वालों पर पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई कर चालान किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए लोग सावधानी बरतें। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के संबंध में कोविड-19 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देश देकर कहा कि लोगों से कोरोना से बचाव के लिए चेकिंग लगातार की जाए।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से कुछ राहत तो मिली है, लेकिन पूरी तरह से कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इस संबंध में लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। पंचकूला पुलिस नें दुकानदार, शोरूम मालिक से सहयोग की अपील कर उन्होंने बताया कि वह खुद भी कोविड-19 के नियमों की पालना करने और ग्राहकों के द्वारा भी कोविड-19 नियमों का पालना सुनिश्चित करवाएं।