फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: कालका-शिमला ट्रैक पर पत्थर गिरने से डिरेल हुई रेल मोटरकार, पांच घंटे में साफ हो पाया रास्ता

Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/कालका (हरियाणा)

सार

15 सीटों की वाली मोटरकार में नौ यात्री सवार थे। हादसे के बाद कालका से शिमला की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) एवं एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एआरएमवी) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कालका में डिरेल हुई रेल मोटरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ोग और कुम्हारहट्टी के बीच कालका-शिमला ट्रैक पर पत्थर गिरने से गुरुवार को रेल मोटरकार डिरेल हो गई है। इसका कारण लगातार हिमाचल में हो रही बारिश को बताया जा रहा है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 6.35 मिनट की है। जैसे ही कालका से सुबह करीब सवा पांच रेल मोटरकार चलकर कुम्हारहट्टी और बड़ोग के बीच टनल नंबर-33 के पास जंगल में पहुंची, तो रेलवे ट्रैक पर अचानक पत्थर आ गया और दो चक्के पटरी से उतर गए।

विज्ञापन


हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से रेलकार पलटने से बच गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। 15 सीटों की वाली मोटरकार में नौ यात्री सवार थे। हादसे के बाद कालका से शिमला की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) एवं एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एआरएमवी) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तत्काल एआरटी से पहुंची तकनीकी टीम ने रेलवे ट्रैक से पत्थर हटाने का काम शुरू किया। यहां करीब 11.15 बजे तक रास्ते को क्लीयर किया गया।


इन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया
कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेन डिरेल होने के कारण तीन ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। इनमें कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन (04517/18), शिवालिक डीलक्स स्पेशल (04527/28) और कालका शिमला स्पेशल (04529/30) शामिल हैं। यह ट्रेनें धरमपुर, सोनवारा, कुट्टी में करीब पांच घंटे तक रुकी रहीं। इसके बाद रूट क्लीयर कराने के बाद दिन में 11.45 बजे यातायात की सुविधाएं बहाल की गईं।
विज्ञापन


घटना सुबह की है। ट्रैक पर अचानक पत्थर आने से रेल कार डिरेल हो गई। करीब पांच घंटे में ट्रैक को क्लियर करवा दिया था। हादसे के समय रेल मोटर कार में सवार यात्रियों को सड़क परिवहन के माध्यम से शिमला की तरफ रवाना किया गया। उक्त रेल कार कालका रेलवे स्टेशन से शिमला के लिए सुबह पांच बजे रवाना होती है। - गोकुल सिंह, अधीक्षक, कालका रेलवे स्टेशन

कालका-शिमला रेल मार्ग पर पत्थर गिर गया था। इसके चलते कुछ घंटों के लिए रेल यातायात बाधित रही। दिन में रास्ता साफ होने के बाद कालका शिमला मार्ग पर रेल सेवाएं बहाल कर दी गईं। - जीएम सिंह, डीआरएम, अंबाला रेलवे मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें