फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 13 दिन से लापता पत्नी और बेटा, पति शहर भर में लगा रहा पोस्टर, रोज जाता पुलिस स्टेशन

Tue, 22 Oct 2019 11:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लापता महिला और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस का वचन ‘वी केयर फॉर यू’ महज एक स्लोगन बनकर रह गया है। दशहरे के दिन मोहाली फेज-6 में रावण दहन देखने गए मां-बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के 13 दिन बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन इतने दिनों बाद भी दोनों को तलाशने में नाकाम साबित हुई है। गुमशुदा महिला का पति सुखविंदर जब थाने के चक्कर काट-काट कर थक गया तो उसने खुद ही पत्नी और बेटे की तलाशने की ठान ली और जगह-जगह दोनों की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह (28) ने बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर (2623) में पत्नी प्रियंका (27), बेटा तन्मय उर्फ साहिल (8) के साथ रहता है। मोहाली फेज-1 में वह अपना बिजनेस करता है। बीती 8 अक्तूबर की शाम को उसकी पत्नी प्रियंका और बेटा साहिल मोहाली के फेज-6 (जामुन वाला चौक) के पास रावण दहन देखने गए थे जो वापस नहीं लौटे। दोनों को काफी तलाशने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। साथ ही आसपास के थानों में भी दोनों की फोटो भेज।

सुखविंदर ने बताया कि प्रियंका और साहिल घर नहीं लौटे तो उसने उनके मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन प्रियंका का मोबाइल घर पर ही था। इसके बाद वह मोहाली दशहरा ग्राउंड पहुंचा और काफी देर तक दोनों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने प्रियंका के घरवालों से संपर्क किया लेकिन वहां से भी उसे कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों की शादी मई 2010 में हुई थी।
विज्ञापन


छपवाए 300 से ज्यादा पोस्टर
घटना के 13 दिन बाद भी जब दोनों नहीं मिले तो सुखविंदर ने करीब 300 से ज्यादा पोस्टर छपवाकर अब मोहाली फेज-6 दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-56 समेत अन्य भीड़भाड़ वाले जगहाें पर लगाकर दोनों की तलाश कर रहा है। उसका कहना है कि वह इस दौरान कई बार पुलिस स्टेशन का चक्कर भी काट चुका है लेकिन पुलिस हर बार दिलासा देती है कि दोनों को जल्द तलाश लिया जाएगा।
उधर, मां-बेटे के लापता होने के बाद पुलिस महिला का मोबाइल कब्जे में लिया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के मोबाइल से सारा डाटा डिलीट हो चुका है। साथ ही पुलिस ने परिजनों के अलावा अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने किसी कर पर शक भी नहीं जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें