फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की ढीली तार से बेटे की मौत, पिता ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेत में बिजली की ढीली लटकी तार का शिकार होकर जान गंवाने वाले युवक के पिता ने इसके लिए बिजली विभाग को दोषी ठहराते हुए 1करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही याचिका में दोषियों पर कार्रवाई की भी अपील की गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर बिजली विभाग और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद निवासी किसान सुरेश पाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके खेत में बिजली की तार ढीली होकर काफी नीचे आ गई थी। इस बारे में बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक दिन उसका बेटा सतीश कुमार खेत में मौजूद था और वह इस तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आने के चलते लगे झटके से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण बिजली का करंट ही बताया गया है। इस्माईलाबाद में इस दुर्घटना की डीडीआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने दोषी बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हेतू शिकायत भी दी थी। याची ने बताया कि मुआवजे की मांग को लेकर बिजली विभाग को कानूनी नोटिस दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। याची ने अब मजबूरन हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है और मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देष जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें