फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: कोरोना महामारी को हराने के लिए सामाजिक संस्था और लोगों ने दिया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना महामारी पर जीत दर्ज करने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठन भी कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इसके लिए शहर के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंदिरों और गुरुद्वारों में लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। अब बारी बच्चों के अभियान की है। अभी स्कूलों में परीक्षाएं चलने के कारण बच्चों का टीकाकरण कम हो रहा है।
विज्ञापन

मिलकर प्रयास करने से कोरोना हारेगा
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शुरूआती दौर में गुरुद्वारा नाडा साहिब में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। यहां पर रहने वाले लोगों की देखभाल कर कोरोना को मात दी गई। इसके अलावा गुरुद्वारे में आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया गया है। इसमें दो गज की दूरी और मास्क की अहमियत लोगों को बताई गई है। मास्क के साथ टीकाकरण का महत्व भी बताया गया है। हम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ हैं। कोरोना को हराने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कोरोना से बचाव के लिए काम किया जा रहा है। - जगजीत सिंह, हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा नाडा साहिब, पंचकूला
रक्तदान शिविर लगाने के साथ लोगों को कर रहे जागरूक
रक्तदान शिविर लगाने के साथ कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में प्रशासन के साथ हैं। हर रक्तदान शिविर में लोगों से अपील करते हैं कि लोगों को टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। अभी पंचकूला में 12 से 17 साल के बच्चों का टीकाकरण कम हो रहा है। इस अभियान को तेज करना चाहिए। इसमें सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए जिससे कि लोग कोरोना जैसी महामारी को मात दे सकेें। राकेश संगर, प्रधान, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट
विज्ञापन

अभिभावकों को टीकाकरण करवाना चाहिए
लोगों को बच्चों का टीकाकरण करवाना चाहिए। हमने टीकाकरण करवाकर कोरोना को हरा दिया है। इसी तरह अभिभावकों को भी कोरोना को हराने के लिए बच्चों केे टीकाकरण करवाना चाहिए। इसके लिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तभी हम कोरोना को पूरी तरह से हरा सकेंगे। - संदीप कौर, 23 साल
हर वर्ग का टीकाकरण करवाया जाना चाहिए
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। शिविर के आयोजन में लोग भाग लें। मेरी तरफ से शिविर में लोगों केे कोरोना से बचाव के तरीके बताए जाते हैं। मेरी लोगों से अपील है कि शहर के लोग अपना टीकाकरण करवाने के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं। - प्रेरणा, 21 साल
कोट
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने साथ दिया है। इस कारण टीकाकरण पंचकूला में सौ फीसदी हो चुका है। इसी कारण कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई। मेरी लोगों से अपील है कि जो लोग टीकाकरण नहीं करवा पाए हैं। उन्हें भी टीका लगवाना चाहिए, जिससे कि कोरोना को पूरी तरह से हराया जा सके। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें