फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का उपायुक्त किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर देर शाम समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 2 से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र मेले का आयोजन होगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी को लेकर वीरवार को उपायुक्त ने मंदिर परिसर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 15 पुलिस नाकों के बारे में पुलिस उपायुक्त से जानकारी ली। इसके अलावा नवरात्र मेले के दौरान मंदिर परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए की गई व्यवस्था की भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान मंदिर परिसर में निर्बाध बिजली सप्लाई और आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए।
मेले के दौरान मंदिर परिसर में लगने वाले भंडारों के पास भी पानी की कमी न रहे। बैैठक के उपरांत उपायुक्त ने मंदिर परिसर का दौरा किया तथा वहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें