फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जा रहे 25 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-1 ने सेक्टर-23/24 के पास पकड़ी महिंद्रा पिकअप, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही 25 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी महिंद्रा पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के मार्गदर्शन और क्राइम ब्रांच-1 के इंचार्ज विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-23/24 के बीच पुराने डंपिंग ग्राउंड के पास नाकाबंदी की।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन में काली तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनुराग उर्फ नीला (21), निवासी जिला हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे उत्तराखंड में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें