फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी अंग्रेजी की भर्ती रद करने का विरोध, नारेबाजी

विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के पास प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। टीजीटी अंग्रेजी की भर्ती रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने यवनिका पार्क में बैठक के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। अभ्यर्थियों ने सरकार से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 22 फरवरी 2021 को 1035 पदों के लिए टीजीटी अंग्रेजी की भर्ती रद्द कर दी है। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। अंतिम चरण में इस भर्ती को रद्द करना युवाओं के सुनहरे भविष्य से कुठाराघात है।
प्रदेशाध्यक्ष संदीप दास ने कहा कि सरकार को भर्ती रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। कोर्ट में मजबूत पैरवी कर भर्ती में शामिल युवाओं को रोजगार देने की पहल करनी चाहिए। इस बैठक में कई उम्मीदवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें