फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सकेतड़ी में हुुई हत्या के मामले में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दोस्तों का अस्पताल में चल रहा उपचार, पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और साजिश की धाराओं में दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सकेतड़ी रोड पर रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-4 मनसा देवी निवासी राजा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कपिल 16 जुलाई की शाम अपने दोस्तों अभिषेक और टन्ना के साथ मोटरसाइकिल पर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि सकेतड़ी रोड पर उसका झगड़ा हो गया है और उसे गंभीर हालत में सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, घायल अभिषेक ने बताया कि कुछ समय पहले कपिल का विवेक के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते विवेक ने अपने साथियों मोहित, विपिन, अमन, राज, अर्जुन और अन्य युवकों के साथ मिलकर कपिल पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक और टन्ना भी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेक, मोहित, विपिन, अमन, राज, अर्जुन और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें