फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली कटौती से भड़के लोग, बरवाला पावर हाउस में दो घंटे किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में तीन घंटे बिजली गुल रहने पर जताया रोष, अधिकारियों पर फोन न उठाने और लापरवाही के लगाए आरोप
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति, लोग पावर हाउस पहुंचकर दो घंटे तक करते रहे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। उमस भरी गर्मी और हीटवेव के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों ने वीरवार रात बरवाला पावर हाउस पहुंचकर करीब दो घंटे तक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि अघोषित कटों के कारण रात के समय बुजुर्गों, बच्चों और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी पवन वर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सतपाल, हेमंत, पंकज गुप्ता और संजीव ने बताया कि रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने पर लोग महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और पावर हाउस पहुंचकर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों से बातचीत कर लोगों को आश्वस्त किया। बिजली बहाल होने के बाद लोग अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अघोषित कटों के बारे में जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को फोन किए जाते हैं, लेकिन फोन नहीं उठाए जाते। वहीं टोडा, नटवाल और जासपुर गांवों के लोगों ने भी पिछले कई दिनों से रात के समय लंबे बिजली कट लगने की शिकायत की।

कोट
बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर एक्सएलपी 11 हाई वोल्टेज लाइन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। रात करीब एक बजे खराबी दूर कर सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

-मदन लाल, जेई, बिजली विभाग

कोट
बिजली कटौती कंट्रोल रूम के निर्देशों के अनुसार ही की जाती है। बिना सूचना के कट नहीं लगाए जाते। जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
-पुलकित अग्रवाल, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें