फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : निगम टैक्स वसूलने में अव्वल, सुविधा देने में फिसड्डी, सड़कों की हालत जर्जर, वाहन चालक हो रहे परेशान, सीडब्ल्यूएस ने निगम अधिकारियों को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के प्रवेश द्वार हाउसिंग बोर्ड पर नगर निगम ने करीब 25 लाख रुपये की लागत से स्वागती गेट तो बना दिया है, लेकिन जर्जर सड़क की सुध लेना भूल गया है। प्रतिदिन चंडीगढ़ और हरियाणा प्रदेश के उच्चाधिकारियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी इस मार्ग की स्थिति सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसा नहीं है कि निगम अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारियों में इच्छा शक्ति की कमी दिख रही है। चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को प्रवेश द्वार से लेकर सेक्टर 7-8 व 17-18 चौक तक गड्ढों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर की अधिकांश सड़कों का यही हाल है। इस मामले को लेकर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह को पत्र लिखा है। एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने पत्र में लिखा है कि शहर के अंदर सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। जो सड़कें कुछ ठीक थीं बरसात के कारण वह भी टूट गई हैं। निगम जनता से टैक्स के नाम पर लाखों रुपए वसूलता है, लेकिन सुविधा देने में आनाकानी करता है। विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़कों की देखरेख न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में जितना जिम्मेदार ठेकेदार हैं उससे अधिक अधिकारी हैं।
गड्ढों के चलते प्रवेश द्वार पर होते हैं हादसे
सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्र में लिखा है कि तीन सौ मीटर की दूरी में करीब सौ से अधिक गड्ढे हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे होते हैं। इसी सड़क से से रोजाना मंत्री, उच्चाधिकारी, निगम अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन वह सड़क को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। एसोसिएशन के उपप्रधान मेवा सिंह पातड़, वरिष्ठ उपप्रधान लिल्ली बाबा ने बताया की सड़कों की हालत ठीक करने के लिए 6 महीने में वह कई पत्र लिख आग्रह कर चुके हैं। लेकिन पत्र पर आजतक संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें