फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : मंडियों में उड़ा रहे कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां, सामाजिक दूरी, मास्क, दूसरी डोज की अनिवार्यता का नहीं हो रहा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के नियमों की पालना मंडियों और बाजारों मेें पूरी तरह नहीं की जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। वर्तमान में जिले में रोजाना 700 से अधिक कोरोना के मामलों की पुष्टि हो रही है। लोग हैं कि नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे। शहर में लगने वाली सब्जी मंडी, मेन मार्केट में लोग बिना मास्क लगाए घूमते नजर आते हैं। पुलिस की तरफ से चेकिंग कर रोजाना 100 लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। घटना कमांडर नियमों का पालन नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचकूला प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में 15 घटना कमांडर नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किए गए हैं। पंचकूला में अभी तक 2200 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। शहर की मंडियों में आने वाले लोगों के कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट की जांच का काम नहीं किया जा रहा है। इस कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शहर की सेक्टर-5, 15,14 सहित घग्गर पार मंडियों के हालात भी बदतर बने हैं। प्रशासन की तरफ से निर्देश हैं कि बिना दोनों डोज वैक्सीन लगवाए पब्लिक प्लेस पर निकलने वालों का चालान किया जाएगा।
इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से सर्टिफिकेट की जांच नहीं की जा रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से सभी बाजारों में जांच की जाती है। बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान भी हो रहे हैं। पुलिस को जल्द निर्देश दिए जाएंगे कि वे घटना कमांडर्स के साथ मिलकर इसकी जांच करें। पंचकूला डीसी महावीर कौशिक ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलें। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें