बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के डॉक्टरों की टीम की ओर से 158 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि वैक्सीन अभियान के दौरान 15 से 18 वर्ष के 17 किशोरों को व 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 4 लोगों को बूस्टर डोज भी दी गई। वहीं, कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में बनाए कोविड टेस्ट सेंटर में 59 लोगों के आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए। इसमें से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 69 लोगों के आरएटी टेस्ट भी किए गए। यह टेस्ट स्वास्थ्य केंद्र की डेंटल सर्जन कुसुम हुड्डा व लैब टेक्नीशियन मदन ने किए। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।