फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : आपत्ति जताकर रुकवाए आरओबी का निर्माण दोबारा हुआ शुरू, पुल की लंबाई कम रखने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ द्वारा आपत्ति जताकर पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रुकवाए आरओबी के निर्माण को दोबारा शुरू करवा दिया है। विभागीय अधिकारियों सहित जजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन के बाद यह कार्य दोबारा शुरू करवाया गया। वीरवार को अधिकारियों ने निर्माणाधीन आरओबी का मुआयना किया और एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि पुल की लंबाई उनकी मांग के अनुसार रखने की कोशिश की जाएगी। एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह जैली, उपप्रधान गुरचरण सिंह, महासचिव जगदीप पाराशर, खजांची मुनीश राजपाल ने बताया कि उन्होंने पुल की लंबाई कम करने के लिए एसोसिएशन सहित स्थानीय लोगों ने पहले धरना देकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

उस दौरान जेजेपी पदाधिकारियों के पुल छोटा करने के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया था। ठेकेदार ने आरओबी का निर्माण पुरानी ड्राइंग के अनुसार बनाना शुरू कर दिया, जिसमें पुल की लंबाई अधिक है। यदि लंबा आरओबी बना दिया गया तो पूरी मार्केट का कारोबार खत्म हो जाएगा। इसलिए उन्होंने काम रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह ने उनकी बात को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा और उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद संबधित अधिकारी जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाग सिंह दमदमा सहित अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुल का छोटा कर इसकी लंबाई आईडीबीआई बैंक तक ही रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी एसई अभिषेक जाटान, जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा और एसोसिएशन के बीच यह भी सहमति बनी है कि जब तक नई ड्राइंग नहीं आ जाती तब तक ठेकेदार केवल जमीन के नीचे फुटिंग का कार्य ही करेगा और मार्केट फुटिंग के कार्य से ऊपर का काम तभी करने देगी जब विभाग द्वारा नई ड्राइंग दिखाकर एसोसिएशन को संतुष्ट कर देगा। एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी पदाधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों पर पूरा विश्वास है कि वे उन्हें उजड़ने नहीं देंगे और पुल की लंबाई छोटी रखेंगे। भाग सिंह दमदमा जिलाध्यक्ष जेजेपी ने बताया कि बीते दिन वे दुकानदारों के साथ अधिकारियों से मिले थे और उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद वीरवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ उनकी सहमति बनी है कि जहां तक पिलर हैं वहां तक विभाग काम करेगा और जहां आईडीबीआई बैंक के समीप पिलर की स्लोप उतर जाएगी।
विज्ञापन

जो मार्केट की मांग है उसे नोट कर लिया है। वे अपने विभाग में डिस्कस करेंगे और जो दुकानदारों की मांग है उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। - अभिषेक जाटान, एसई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें