फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : 100 करोड़ से तैयार भवन लगा टपकने, सेक्टर-14 स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के लिए तैयार भवन से पानी टपकने लगा है। सर्दी की महज तीन दिन की बारिश एक सौ करोड़ रुपये से बना भवन नहीं झेल पा रहा है। इस इमारत की पहली मंजिल से बेसमेंट तक में जगह-जगह पानी टपक रहा है। इसकी दीवारों में नमी आ गई है। इसकी सच्चाई भवन में लगाए गए फॉल्स सीलिंग से टपकने वाले पानी से नजर आ रहा है। इसके अलावा भवन की बाउंड्रीवाल पर लगे पत्थर निकलकर गिरने लगे हैं। यह तो केवल सर्दियों की बारिश है। लोगों का कहना है कि मानसून में लगातार होने वाली बारिश में भवन का क्या हाल होगा। 2018 में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन ने एक निजी कंपनी को टेंडर अलॉट कर बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू कराया था, 2022 जनवरी में यह बिल्डिंग फाइनल स्टेज में है।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी, विजिलेंस जांच की मांग
ग्रीन कांसेप्ट पर करीब 100 करोड़ की लागत से भवन तैयार किया जा रहा है। इस बिल्डिंग में तीन बेसमेंट और छह फ्लोर तैयार किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार आशंका है कि इसके निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी हुई है। इसमें मैटेरियल से लेकर हर पहलु पर जांच होनी चाहिए। क्योंकि यहां जिस सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, वह अच्छी कंपनी तो है, लेकिन सीमेंट के पैकेट पर ग्रेडिंग नहीं है। सूत्रों की माने तो 53 से 43 ग्रेड के सीमेंट का सरकारी इमारतों में प्रयोग किया जाता है।
यहां टपक रहा पानी
- छठी मंजिल की छत
- तीसरी मंजिल की छत
- चौथी मंजिल की छत
- तीनों रैंप जहां एंट्री और एक्जिट प्वाइंट है
- बाउंड्रिवाल की दीवार से पत्थर गिरकर टूटने लगे
बिल्डिंग की बुधवार को जांच करके आया हूं। ऐसा कुछ नहीं है, बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जो थोड़ी बहुत कमियां हैं, उसे दूर किया जाएगा। रहा सवाल सीमेंट का तो उसकी बाकायदा टेस्टिंग होती है, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाता है। - डॉ. आरसी मिश्रा, एमडी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन हरियाणा।
विज्ञापन

अभी हाल ही में एमडी ने दौरा किया है। रिपोर्ट ओके है, इसमें कोई कमी नहीं है। रहा सवाल सीमेंट का तो 43 ग्रेड का सीमेंट बिल्डिंग के निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है, जो बाहर से आया है। - राजपाल, एक्सईएन, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें