फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-पिंजौर में धरना जारी, पूर्व विधायक बोले- वादों से पीछे हट रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों की नगर परिषद कार्यालय परिसर में चल रही हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को भी कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कालका प्रधान लाखन सिंह और पिंजौर प्रधान सुनील ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण हड़ताल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें लागू नहीं कीं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कालका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने भी हड़ताल को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाई मित्रों को बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन मांगें लागू करने के समय अपने वादों से पीछे हट जाती है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि सफाई मित्र शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी और लंबित मांगों के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार को सफाई मित्रों की जायज मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए ताकि कर्मचारियों और आम जनता दोनों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें