फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता भाजपा नेता के केस में अहम बरामदगी

Tue, 04 Nov 2014 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लापता भाजपा युवा नेता विभोर बतरा की इनोवा देहरादून की डोमेस्टिक एयरपोर्ट की पार्किंग से बरामद हुई। देहरादून पुलिस से सूचना पाकर पंचकूला पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पार्किंग के ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि यह कार एक महीने से भी अधिक समय से यहां खड़ी है। फिलहाल टोयोटा के तकनीकी जानकार इनोवा के लॉक खोलने में जुटे हैं, ताकि इसके अंदर रखे सामान व अन्य दस्तावेजों की बरामदगी हो सके।

पंचकूला पुलिस ने देहरादून पहुंचकर इनोवा की बरामदगी की पुष्टि कर दी है और फिलहाल देहरादून पुलिस की मदद से इस मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने एयरपोर्ट अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज और पैंसेजर लिस्ट सहित अन्य जानकारियां भी मांगी है, ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि बतरा इस एयरपोर्ट से कहीं गए हैं या नहीं?
विज्ञापन


हालांकि, आशंका यह भी जताई जा रही है कि बतरा इनोवा को पार्किंग में ही छोड़कर कहीं गए हैं। क्योंकि, संसदीय चुनाव के दौरान उन्हें उत्तराखंड में प्रचार की जिम्मेवार सौंपी गई थी और इस दौरान कई स्थानीय लोगों से भी बतरा के अच्छे संपर्क हो गए थे। इधर, पंचकूला में विभोर बतरा की किडनैपिंग का मामला दर्ज है और पुलिस कई पहलुओं के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें