फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष मिश्र के समर्पण के बाद सिद्धू ने खत्म की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लखीमपुर खीरी में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पर भूखहड़ताल और मौन व्रत शुरू करने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भूखहड़ताल कर रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही लखीमपुर में पंजाब के अन्य कांग्रेस नेताओं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, विधायक राजकुमार चब्बेवाल और मदनलाल जलालपुर ने भी अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। सिद्धू और अन्य नेताओं को बच्चों ने जूस और दूध पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पत्रकार रमन कश्यप के घर दुख जताने पहुंचे सिद्धू ने अचानक एलान कर दिया कि वे उस समय तक भूखहड़ताल और मौन व्रत पर रहेंगे, जब तक आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। सिद्धू के साथ ही पंजाब के अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें