फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम चौहान को मिला बेस्ट जिमनास्ट का अवार्ड

विज्ञापन
बेस्ट जिमनास्ट का अवार्ड जीतने वाले शुभम चौहान कोच शशि नरायण के साथ।
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार से इंटर स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जिमनास्टिक हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन स्कूली खिलाड़ियाें ने विभिन्न इवेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदक बटोरे।
विज्ञापन

अंडर-14 ब्वॉयज कैटेगरी के फ्लोर इवेंट में जीएसएस स्कूल मौलीजागरां के नीतिन पहले स्थान, जीएमएचएस-43 के पंकज दूसरे, जीएमचएचएस-29 के यश तीसरे स्थान पर रहे। वॉल्ट टेबल इवेंट में जीएमएसएसएस-16 के अक्षित पहले स्थान, एसजीजीएससीपी स्कूल 26 के शुभम चौहान दूसरे स्थान, जीएमचएचएस-29 के यश तीसरे स्थान पर रहे। पी. हॉर्स इवेंट में एसजीजीएससीपी स्कूल-26 के शुभम चौहान पहले, जीएमएचएस-43 के पंकज दूसरे जबकि जीएमएसएसएस-16 के अक्षित मलिक तीसरे स्थान पर रहे। रिंग्स इवेंट में जीएमएसएसएस-16 के अक्षित पहले, जीएमचएचएस-29 के यश दूसरे, एसजीजीएससीपी स्कूल-26 के शुभम चौहान तीसरे स्थान पर रहे।
ऑलराउंड बेस्ट जिमनास्ट का अवार्ड एसजीजीएससीपी स्कूल-26 के शुभम चौहान को मिला। वहीं, टीम चैंपियनशिप का अवार्ड गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल-43 को मिला। सॉपिंस स्कूल 32 को दूसरे और जीएसएसएस मौलीजागरां तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें