फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट मोटरसाईकिल के आगे आया आवारा पशु, मोटरसाईकिल चालक की मौत

विज्ञापन
घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर मंगलवार रात को एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक के आगे अचानक एक लावारिस पशु आ जाने से सड़क हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि रामेश्वर दास (49) पुत्र पूर्णचंद वासी रत्तेवाली मंगलवार रात को अपने बुलेट पर गांव जलौली के पास से गुजर रहा था। अचानक उसके आगे कोई लावारिस पशु आ गया। उससे टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां गुजर रहे राहगीरों व लोगों ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी और एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक हॉस्पिटल, सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां बुधवार को रामेश्वर दास की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रामेश्वर दास गांव रत्तेवाली का रहने वाला था जो कि कई वर्षों से अब बरवाला में अपने परिवार के साथ रहता था। वह मट्टावाला बस स्टॉप के पास टायर पेंचर की दुकान करता था। रामेश्वर दास की हादसे में मृत्यु हो जाने से उसके पैतृक गांव रत्तेवाली व कस्बा बरवाला में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें