फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 90% सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की कमी, नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र, कहा- स्वच्छता प्रभावित होने से विद्यार्थियों पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। ब्लॉक पिंजौर के सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की कमी को लेकर सरपंच एसोसिएशन, पंचकूला ने शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्तियां करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा कि क्षेत्र के करीब 90 फीसदी सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त सफाई कर्मचारी नहीं हैं।
एसोसिएशन के अनुसार कर्मचारियों की कमी से कक्षाओं, शौचालयों और स्कूल परिसरों की नियमित सफाई प्रभावित हो रही है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्कूलों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना जरूरी है। एसोसिएशन ने मांग की कि ब्लॉक पिंजौर के जरूरतमंद विद्यालयों में जल्द पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति या व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें