फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल, एमसीएच में जल्द पूरी होगी डाॅक्टरों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल और नव-निर्मित मदर एंड चाइल्ड केयर (एमसीएच) अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित भर्ती प्रस्ताव भेजा है। डीजीएचएस ने हरियाणा के लिए 400 पदों की भर्ती फाइल सरकार को भेजी है। वित्त विभाग की ओर से बताई गई कमियां दूर करने के बाद प्रस्ताव दोबारा मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

300 बेड वाले एमसीएच अस्पताल के लिए 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत बताई गई है। इनमें 15 स्त्री रोग, 12 बाल रोग, छह एनेस्थीसिया, दो रेडियोलॉजिस्ट और एक क्लिनिकल विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ और अन्य पद भी प्रस्तावित हैं। आउटसोर्स पर 117 सफाईकर्मी, 117 वार्डन और 35 सुरक्षा गार्ड समेत अन्य कर्मचारियों की मांग की गई है। अधिकारियों के अनुसार स्टाफ बढ़ने से दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें