फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में खुली दुकानें, बैंकों के बाहर उमड़ी भीड़ ने नियमों की उड़ाई धज्जियां, बिना मास्क घूमते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला में संपूर्ण लॉकडाउन की पूरी जानकारी न होने के कारण बहुत सी दुकानें 11 बजे तक खुली रहीं। इस दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं, कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल सहित कई बैंकों के बाहर भी काफी भीड़ जमा रही। यहां पर भी लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ीं। बाजार में बहुत से लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। वहीं, पुलिस की ओर से लगाए गए नाके भी खाली पड़े थे जिन पर पुलिस की ओर से वाहनों की किसी प्रकार की कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी। बरवाला-डेराबसी मार्ग पर पंजाब सीमा पर डेराबस्सी पुलिस की ओर से नाका लगाकर कोरोना निगेटिव टेस्टिंग रिपोर्ट का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी।
घटना कमांडर ममता ने बताया कि पुलिस की मदद से उन्होंने दुकानों को बंद कराया है। बैंक अधिकारियों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें