फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के इलाज, दवाओं का खर्च सरकार वहन करे : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। उन्होंने निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज व दवाओं का पूरा खर्च सरकार से वहन करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज की जिम्मेदारी, ऑक्सीजन और दवाइयों की आपूर्ति व उपलब्धता के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाए, जो मरीजों के इलाज में होने वाली किसी भी कोताही के लिए जिम्मेदार हो। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों, कोरोना योद्धाओं और वॉलंटियर्स पर कुछ हद तक दबाव कम हो सकेगा। कोरोना महामारी को लेकर प्रत्येक उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण की उपलब्धता अविलंब सुनिश्चित करें।
सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी को न केवल रोकने में असफल रही, बल्कि मरीजों को ऑक्सीजन व दवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा पाई। सरकार की नाकामी के कारण हरियाणा के लोगों को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर से लॉकडाउन लगाकर उनकी रोजी-रोटी छीनने का काम किया है। फिर से लॉकडाउन लगाना प्रदेश सरकार की असफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें